जगदलपुर: जिला कार्यालय में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
कलेक्टर हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन,परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक शनिवार दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज - राजस्व विभाग द्वारा सतत कार्यवाही करें।