डोमचांच: डोमचांच के बंगाखलार में 7 किलोमीटर जर्जर सड़क से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
डोमचांच के सुदूरवर्ती उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बंगाखलार में सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 1 बजे बताया कि कबरा मोड़ से बंगा बंगाखलार झंडा चौक तक करीब 7 किलोमीटर सड़क लंबे समय से जर्जर पड़ी है।