नगर पालिका बनेड़ा में भाजपा बोर्ड बनने पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने जताया आभार
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-बनेड़ा। नगर पालिका बनेड़ा में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं साधुवाद प्रकट किया।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कहा कि यह जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत के साथ-साथ क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए विश्वास और समर्थन का परिणाम है। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर पालिका बनेड़ा में विकास कार्यों को गति देने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनविश्वास को सर्वोपरि रखते हुए बनेड़ा के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ने सभी मतदाताओं, नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।