फरसाबहार: बारिश थमते ही जहरीले सांपों का खतरा बढ़ा, ग्रामीण टॉर्च के सहारे सतर्क
बारिश थमते ही जहरीले सांपों का बढ़ा खतरा, ग्रामीण टॉर्च के सहारे, बारिश थमने के बाद इन दिनों फरसाबहार के भालूमुंडा सहित तुमला क्षेत्र में जहरीले सांपों की सक्रियता बढ़ गई है। रविवार की शाम को करीब 6 बजे कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सांप देखे। सांपों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण रात में टॉर्च लेकर ही घर से बाहर निकल रहे हैं और विशेष सावधानी बरत रहे हैं।