सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में बैंक के बाहर महिला से 14 हजार रुपये की टप्पेबाजी, आरोपी महिलाएं CCTV में कैद, वीडियो हुआ वायरल
शीतलवाड़ा गांव निवासी सावित्री ने सिकंदरा राऊ की पंजाब नेशनल बैंक से बैंक से 14 हजार रुपये निकाले और घर जाने लगी तभी पहले से घात लगाए बैठी दो अज्ञात महिलाओं ने बैंक के बाहर सावित्री के बैग की चैन खोल ली और 14 हजार रुपये निकाल लिए। घटना को अंजाम देती हुई महिलाएं सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है