पटियाली: गंजडुण्डवारा पुलिस ने मोहनपुर फाटक से सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी को दबोचा, नकदी व सट्टा पर्चा किया बरामद
गंजडुण्डवारा पुलिस ने मोहनपुर फाटक के पास से सट्टे की खाईबाड़ी करते देवेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू निवासी राजेन्द्र नगर गंजडुण्डवारा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2120 रुपये नकद और सट्टा पर्चा बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।