कांके: भाजपा के राष्ट्रिय प्रवक्ता जफ़र इस्लाम ने प्रदेश कार्यालय में वक़्फ़ कानून पर प्रेस वार्ता किया
Kanke, Ranchi | Jun 28, 2025 भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने शनिवार शाम तीन बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. जाफ़र इस्लाम कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। भाजपा किसी का तुष्टीकरण नहीं करती ,जो जरूरतमंद हैं उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यह मोदी सरकार की सोच है। आज केंद्र सरकार की योजनाएं बिना भेदभाव के मुस्लिम समाज तक पहुंच रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 60 वर्षों तक अपने शासन काल में मुसलमानों को केवल वोट बैंक समझा ,और आज भी ऐसा ही समझ रही।लेकिन आज समाज जाग चुका है।