पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में सीएम नीतीश कुमार ने दोहराई बात, कहा- अब नहीं जाएंगे इधर-उधर
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आम लोगों से लेकर भाजपा को भी बार-बार सफाई देते हुए एक ही बात को दोहराते नजर आ रहे हैं। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे एक बार फिर कहा कि वह बीच में दूसरे के साथ चले गए थे लेकिन अब वह इधर-उधर कभी नहीं जाएंगे।