पटना ग्रामीण: राबड़ी आवास पर किन्नरों ने तेजस्वी के बेटे को दिया आशीर्वाद, लालू भी रहे मौजूद, किन्नरों को दिल खोलकर मिला नेग
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म देने के बाद पहली बार गुरुवार को पटना पहुंची। ऐसे में तेजस्वी यादव के बेटे को आशीर्वाद देने के लिए और नेग लेने के लिए राबड़ी आवास किन्नर पहुंचे। राबड़ी आवास में किन्नरों ने खूब नाच गाना किया। मौके पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी मौजूद रही।