दादरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, जेसीबी मशीनों से अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अभियान के तहत प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध दुकानों को ध्वस्त कर सड़क को कब्जा मुक्त कराया गया। वहीं अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी।