मंडी: रोपड़ी में कार सवार 3 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 मंडी जिला के तहत पुलिस ने रोपड़ी के पास गश्त के दौरान एक कार में सवार 3 युवकों से 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान अमित निवासी रोपड़ी, रिजुल निवासी कुनालग व अजय निवासी नौनू के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।