मंडी: अगर संगठन और सरकार में रहता तालमेल तो बागी नहीं होते विधायक- मंडी दौरे पर बोले प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हरेंद्र परवाना
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता हरेंद्र परवाना ने शुक्रवार को मंडी जिला के दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राज्यसभा के चुनावों के दौरान प्रदेश में हुए घटनाक्रम के समय कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तालमेल ठीक होता तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि इस कारण कांग्रेस को भी उपचुनाव में उतरना नहीं पड़ता।