मंडी: भव्य शोभायात्रा के साथ बैसाखी मेले का आगाज,डीसी अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 तीन धर्मों की पवित्र धार्मिक स्थली रिवालसर में मनाए जाने बाला बैसाखी पर्व बसोआ का शुक्रवार को आगाज हो गया। चार दिवसीय इस मेले का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त मंडी ने किया। मेला कमेटी व स्थानीय जनता ने उनका रिवालसर आगमन पर बैंडबाजे व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने लोमश ऋषि मंदिर पूजा अर्चना कर बैशाखी पर्व का शुभारंभ किया।