मंडी: कांग्रेस पार्टी चुनावों के लिए पहले तय करे प्रत्याशी- शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने कसा तंज
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जंवाल ने शुक्रवार को मंडी जिला के दौरे के दौरान तंज कसते हुए कहा कि विधायक चंद्रशेखर कांग्रेस पार्टी की हार को देखकर बौखलाहट में हैं। आज कांग्रेस 6 विधानसभा क्षेत्रों में उप चुनाव लड़ रही है। वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस सरकार पर अनदेखी के आरोप लगा रही हैं।