सहजनवा: सहजनवा तहसील में ग्राम न्यायालय की स्थापना और प्रदूषण रोकने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर के सहजनवा तहसील क्षेत्र में जन समस्याओं और न्यायिक सुविधाओं को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी केशरी नंदन तिवारी को ज्ञापन सौंपकर सहजनवा में ग्राम न्यायालय स्थापित करने तथा गीडा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने की मांग की।