गहेली ग्राम पंचायत में विकास और आपसी सहमति की नई मिसाल
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गहेली में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर ग्रामवासियों ने आपसी भाईचारे, एकता और ग्राम विकास को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मेरे मार्गदर्शन एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रयासों से प्रत्याशी श्री मुन्ना बाथम जी ने अपना नामांकन वापस लेकर श्री मुकेश राठौर जी को अपना समर्थन प्रदान किया। ग्रामवासियों की सहमति एवं आपसी सौहार्द से श्री मुकेश राठौर जी का निर्विरोध सरपंच चुना जाना गहेली की एकजुटता और विकास के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
मैं श्री मुकेश राठौर जी को निर्विरोध सरपंच चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। विश्वास है कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग एवं सहभागिता से गहेली ग्राम पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
गहेली के उज्ज्वल भविष्य, समृद्धि एवं निरंतर विकास के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
#rakeshshukla #fbreels #MadhyaPradeshNews #BhindNews #भिंड #viralvideos #viral #LiveNews #news