जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने किया ग्राम घमूरी और छैंकुरी का भ्रमण
ग्रामवासियों से किया संवाद, जानीं समस्याएं
विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
जन विश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर ने आज विकासखंड गोहद के ग्राम घमूरी और छैंकुरी का भ्रमण कर ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत घमूरी में ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी खारे पानी, कच्चे रास्तों, बिजली केबल, इत्यादि की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों की फार्मर आईडी/पीएम किसान सम्मान निधि का पंजीयन मौके पर कराया तथा फौती नामांतरण के एक आवेदन पर तत्काल पंचनामा बनवाया। उन्होंने ग्रामवासियों को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चल रहे स्वामित्व अभियान की जानकारी दी और सभी पट्टाधारकों से निशुल्क रजिस्ट्री कराने की अपील की। उन्होंने ग्राम सभाओं के निर्धारित तिथियों के अलावा भी नियमित अंतराल पर आयोजन किए जाने की समझाइश दी। ग्राम घमूरी के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति तथा पाठयपुस्तकों के वितरण की स्थिति जानी।
कलेक्टर ने ग्राम छैंकुरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के लिए बाउंड्री वाल बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्ज संख्या, पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन, खेल मैदान, फर्नीचर उपलब्धता, इत्यादि की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों से पाठ पढ़वा कर और गणित का समीकरण हल करवा कर शैक्षणिक स्तर जाना। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र, छैंकुरी का भी निरीक्षण किया तथा वजन मापक यंत्र और अन्य सुविधाएं देखीं। उन्होंने पंजियों का निरीक्षण किया, बच्चों के समग्र पंजीयन की स्थिति जानी, कार्यकर्ता से पोषण ट्रैकर ऐप चलवा कर देखा, टीएचआर राशन प्रदाय की स्थिति देखी और टीएचआर पैकेट्स का निरीक्षण किया। उन्हें ग्रामवासियों ने नए पंचायत भवन, नए हाईस्कूल भवन और पानी की टंकी की आवश्यकता बताई जिसके लिए कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#JanVishwasAbhiyan2026
#हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#भिण्ड
#Bhind
15 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 18, 2026