#खुशियों_की_दास्तां
ग्राम चितौरा के हर घर में पहुंचा मीठा पानी
जल जीवन मिशन योजना ने घोली ग्रामीणों के जीवन में मिठास
महिलाएँ गर्व से कहती हैं – “हमारे घर भी अब शहरों की तरह जल-समृद्ध
भिण्ड ज़िले के विकासखण्ड गोहद का चितौरा गाँव उन गाँवों में शामिल हो गया है। जहाँ जल जीवन मिशन ने महिलाओं और बच्चों की रोज़मर्रा की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। वर्षों से खारे पानी की समस्या से जूझ रहे इस गांव के लोगों के जीवन में जल जीवन मिशन योजना ने मिठास घोल दी है।
ग्राम वासियों ने बताया कि ग्राम चितौरा में जल संकट बरसों से एक बड़ी समस्या थी। गांव में खारा पानी होने की वजह से ग्रामीणों को मीठे पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होना पड़ता था, हालात बिल्कुल अलग थे। गांव की पेयजल व्यवस्था 4-5 हैंडपंप पर आधारित थी और उनमें भी खारा पानी निकलता था। साथ ही गांव के बाहर लगभग 1.5 किलोमीटर दूर स्थित खुले 02 कुओं से महिलाएँ सिर पर घड़े ढोकर पानी लाती थीं। इस कार्य में महिलाओं और बच्चों का बहुत-सा समय और श्रम व्यर्थ चला जाता था, जिससे उनकी पढ़ाई, आजीविका और दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ता था।
लेकिन जब ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पानी पहुँचाने की योजना शुरू हुई, तो मानो एक नई सुबह आ गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 2.5 लाख लीटर की टंकी तथा 30 हजार लीटर क्षमता वाले सम्पवेल का निर्माण कर लगभग 09 हजार मीटर पाइपलाइन बिछाकर गाँव के 423 घरों में कनेक्शन देकर लगभग 2473 लोगों को मीठे पानी की आपूर्ति की, हर घर को नल कनेक्शन दिया गया। कुछ ही महीनों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई। अब हर घर में नियमित रूप से स्वच्छ, सुरक्षित और मीठा पानी आने लगा, ग्राम की महिलाओं ने राहत की साँस ली।
पहले जहाँ उन्हें दिन का बड़ा हिस्सा पानी लाने में लग जाता था, वहीं अब वे उस समय का उपयोग सिलाई-कढ़ाई, खेती-बाड़ी और अन्य उत्पादक कार्यों में कर रही हैं। इससे न केवल उनका आत्मनिर्भरता का स्तर बढ़ा है, बल्कि परिवार की आमदनी में भी वृद्धि हुई है। बच्चे अब समय पर स्कूल पहुँचने लगे हैं और पढ़ाई में अधिक ध्यान दे पा रहे हैं।
यह योजना केवल पानी की सुविधा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने गाँव के सामाजिक जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
जल जीवन मिशन ने साबित कर दिया है कि यदि प्रतिबद्धता और योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए, तो ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाना पूरी तरह संभव है। अब ग्राम चितौरा की महिलाएँ गर्व से कहती हैं – “हमारे घर भी अब शहरों की तरह जल-समृद्ध हैं।” जल जीवन मिशन योजना से गांव की वर्षों पुरानी खारे पानी की समस्या दूर होने जाने से ग्रामवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#successstory
#भिण्ड
#Bhind
8 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026