डौण्डीलोहारा: गैंजी व कमकापार वन परिक्षेत्र में किया गया सीड बॉल एवं बीज रोपण
एक पेड़ मां के नाम व मिशन अंकुर के तहत मंगलवार को गैंजी एवं कमकापार वन परिक्षेत्र में सीड बॉल एवं बीज रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनसहभागिता के माध्यम से वनों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।