किशनगंज: भंवरगढ़ के पास ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत, हेल्पर की हुई मौत
भंवरगढ़ क्षेत्र में ट्रेलर और ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में सवार हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।