बहराइच: अग्रसेन चौराहा के केनरा बैंक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन चौराहा केनरा बैंक के पास शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मरच्यूरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। दरगाह पुलिस ने बताया बैंक के मैनेजर ने सूचना दिया था। जांच की जा रही है।