वारिसलीगंज: वारिसलीगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, तीन पकड़े गए, शराब बिक्री और महिला से मारपीट में दो गिरफ्तार
वारिसलीगंज। थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें एक विधि विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने शराब बेचने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, पानी गिरने को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।