Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

सिरसा में लगवाएं बिना पैसों के 2 महीनें में स्टडी वीजा!विदेश जाकर कमाएं लाखों रु.घर वालों के सपने करें साकार...#AS #Glob...

Sirsa, Sirsa | Feb 7, 2026

MORE NEWS

मेडिकल स्टोरों पर पुलिस का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त चेतावनी
डबवाली।
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाना, दवा विक्रेताओं को नियमों के प्रति जागरूक करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर डबवाली के प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी नशीली या प्रतिबंधित दवा की बिक्री न करें तथा सभी दवाओं का रिकॉर्ड नियमानुसार सुरक्षित रखें। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस ने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज अपराधों की रोकथाम और घटनाओं के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
 पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशीली दवाओं या मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर मानस पोर्टल, हेल्पलाइन **1933**, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर **9138999748** या निकटतम पुलिस थाना/चौकी को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

********************************
कालुआना मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
डबवाली।
गांव कालुआना में हुए आपसी संघर्ष के मामले में चौकी गोरीवाला पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 जुलाई को गांव कालुआना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच शुरू की। पहले पक्ष ने युवती पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट तथा बाद में दोबारा हमला कर मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र, रणजीत और रजत को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते करियाना दुकान के बाहर हमला कर मारपीट करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र कुमार, रवि और विकास को गिरफ्तार किया है।
 पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष व साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित की जाएगी।

मेडिकल स्टोरों पर पुलिस का औचक निरीक्षण, नशीली दवाओं की बिक्री पर सख्त चेतावनी डबवाली। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डबवाली पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाना, दवा विक्रेताओं को नियमों के प्रति जागरूक करना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शहर डबवाली के प्रभारी निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के किसी भी नशीली या प्रतिबंधित दवा की बिक्री न करें तथा सभी दवाओं का रिकॉर्ड नियमानुसार सुरक्षित रखें। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस ने संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज अपराधों की रोकथाम और घटनाओं के त्वरित खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशीली दवाओं या मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की जानकारी मिलने पर मानस पोर्टल, हेल्पलाइन **1933**, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर **9138999748** या निकटतम पुलिस थाना/चौकी को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। ******************************** कालुआना मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 6 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद डबवाली। गांव कालुआना में हुए आपसी संघर्ष के मामले में चौकी गोरीवाला पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडे व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 जुलाई को गांव कालुआना में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह की टीम ने दोनों पक्षों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच शुरू की। पहले पक्ष ने युवती पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट तथा बाद में दोबारा हमला कर मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र, रणजीत और रजत को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पुरानी रंजिश के चलते करियाना दुकान के बाहर हमला कर मारपीट करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने राजेंद्र कुमार, रवि और विकास को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। डबवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष व साक्ष्य आधारित जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

अल्टीमेटम खत्म, किसानों का गुस्सा फूटा: बिजली निगम कार्यालय घेरा, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के पुतले फूंके
- वैदवाला के किसानों की दो टूक: पूरा मुआवजा नहीं मिला तो 15 अगस्त को होगा बड़ा ऐलान, प्रशासन ने चढ़ूनी से साधा संपर्क

सिरसा।
बिजली टावर के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर वैदवाला के किसानों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। प्रशासन को दिए गए एक सप्ताह के अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होते ही किसानों और ग्रामीणों ने बरनाला रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय का घेराव किया तथा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले जलाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कार्यालय के मुख्य द्वार को पहले ही बंद कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसान सुबह से लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब दो बजे वे जुलूस के रूप में वाहनों से बिजली निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया।
 किसान नेता मैक्स साहूवाला ने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि किसानों को उनकी जमीन का पूरा और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी से संपर्क किया है और जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय की संभावना जताई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को बड़ा आंदोलनात्मक निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि वे पिछले कई दिनों से लघु सचिवालय के बाहर लगातार धरना देकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रदर्शन में खेत मालिक भूपेंद्र सिंह वैदवाला, किसान नेता हरप्रीत सिंह, मैक्स साहूवाला सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने दोहराया कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अल्टीमेटम खत्म, किसानों का गुस्सा फूटा: बिजली निगम कार्यालय घेरा, प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के पुतले फूंके - वैदवाला के किसानों की दो टूक: पूरा मुआवजा नहीं मिला तो 15 अगस्त को होगा बड़ा ऐलान, प्रशासन ने चढ़ूनी से साधा संपर्क सिरसा। बिजली टावर के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर वैदवाला के किसानों का आक्रोश मंगलवार को खुलकर सामने आया। प्रशासन को दिए गए एक सप्ताह के अल्टीमेटम की अवधि समाप्त होते ही किसानों और ग्रामीणों ने बरनाला रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय का घेराव किया तथा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पुतले जलाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने कार्यालय के मुख्य द्वार को पहले ही बंद कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। किसान सुबह से लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। दोपहर करीब दो बजे वे जुलूस के रूप में वाहनों से बिजली निगम कार्यालय पहुंचे, जहां पुतला दहन किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। किसान नेता मैक्स साहूवाला ने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि किसानों को उनकी जमीन का पूरा और न्यायसंगत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी से संपर्क किया है और जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय की संभावना जताई है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को बड़ा आंदोलनात्मक निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि वे पिछले कई दिनों से लघु सचिवालय के बाहर लगातार धरना देकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रदर्शन में खेत मालिक भूपेंद्र सिंह वैदवाला, किसान नेता हरप्रीत सिंह, मैक्स साहूवाला सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। किसानों ने दोहराया कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पुलिस पहुची कब्जा लेने...किसानों ने किया विरोध...पुलिस ने लिया हिरासत में

सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पुलिस पहुची कब्जा लेने...किसानों ने किया विरोध...पुलिस ने लिया हिरासत में

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026

पंजाब बॉर्डर पर रातभर पुलिस का पहरा, 127 वाहनों की तलाशी; 19 चालकों पर कार्रवाई
- मुसाहिवाला नाके पर नाइट डोमिनेशन अभियान, संदिग्धों की गहन जांच; अपराधियों को सख्त संदेश

सिरसा। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस ने सोमवार रात पंजाब सीमा स्थित मुसाहिवाला नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान पंजाब की ओर से आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की गई। रातभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 127 वाहनों की जांच की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ यात्रियों से पूछताछ भी की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
 एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर डायल-112 सेवा का तुरंत उपयोग करने की अपील की। एसपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता की साझी भागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

पंजाब बॉर्डर पर रातभर पुलिस का पहरा, 127 वाहनों की तलाशी; 19 चालकों पर कार्रवाई - मुसाहिवाला नाके पर नाइट डोमिनेशन अभियान, संदिग्धों की गहन जांच; अपराधियों को सख्त संदेश सिरसा। सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस ने सोमवार रात पंजाब सीमा स्थित मुसाहिवाला नाके पर विशेष नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान पंजाब की ओर से आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की गहन जांच की गई। रातभर चले अभियान में पुलिस टीमों ने 127 वाहनों की जांच की, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहनों की तलाशी लेने के साथ यात्रियों से पूछताछ भी की, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधियों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखना और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर बॉर्डर पर विशेष निगरानी रखी गई। उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। विशेष रूप से रात के समय महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से आवश्यकता पड़ने पर डायल-112 सेवा का तुरंत उपयोग करने की अपील की। एसपी ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और जनता की साझी भागीदारी से ही अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Sirsa, Sirsa | Aug 4, 2026