Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
अपराध
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
gurvinderpannu
Sirsa, Sirsa
| Nov 25, 2026
MORE NEWS
सिरसा के बाजारों में बुलडोजर लेकर उतरे चेयरमैन शान्ति स्वरूप! पूरी टीम के साथ एक्शन मोड में नगर परिषद, बोले- जल्द बदलेंगे शहर के हालात! #sirsanews #sirsasandesh #sirsa #sirsaharyana #mcsirsa
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
सिरसा में अतिक्रमणकारियों की शामत! न बहाने चले, न सिफारिश... काउंटर उठाया, ग्रिल उखाड़ी! #sirsasandesh #sirsa #sirsanews #encroachment #municipalcouncil
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
शेरावाली नहर की टेल तक नहीं पहुंच रहा पीने का पानी, आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने लगाया धरना शेरावाली नहर में पानी की कमी के चलते टेल पर बसे गांवों के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। आखिर क्यों नहीं पहुंच रहा टेल तक पानी? कब तक प्यासे रहेंगे ग्रामीण?  बेधड़क हरियाणा न्यूज़ पर देखिए ग्रामीणों की पूरी बात और मौके की स्थिति। \#शेरावालीनहर #पेयजलसंकट #ग्रामीणोंकाधरना #नाथूसरीचोपटा #हरियाणा #किसान #पानीकीसमस्या #BedhadakHaryanaNews
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
🚨 शेरावाली नहर क्यों टूटी? सामने आएंगे बड़े सवाल! क्षमता से कम पानी चल रहा था, फिर भी टूट गई शेरावाली नहर! आखिर नहर टूटने का असली कारण क्या रहा? 🔴 किसान ने नहर टूटने की आशंका को लेकर उच्च अधिकारियों को पहले ही लिखित शिकायत दी थी। 🔴 शिकायत के बावजूद नहर को टूटने से क्यों नहीं बचाया जा सका? 🔴 क्या नहर की समय पर मरम्मत नहीं हुई? 🔴 क्या विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बार-बार नहर टूटने की घटनाएं हो रही हैं? 🔴 आखिर किसानों की फसलों और मेहनत का नुकसान कौन उठाएगा? बेधड़क हरियाणा न्यूज़ की विशेष पड़ताल में जानिए शेरावाली नहर टूटने के पीछे की वजह और किसानों ने क्या-क्या सवाल उठाए। 📢 सवाल बड़ा है... आखिर कब तक किसान नहरी पानी की इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगतते रहेंगे? #शेरावालीनहर #नहरटूटी #किसान #नहरीपानी #सिंचाईविभाग #किसानोंकीआवाज #बेधड़कहरियाणान्यूज़
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
मुख्यमंत्री बोले, खाली प्लाट में कूड़ा दिखा तो प्लाट मालिक को भरना पड़ेगा जुर्माना
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
सबसे ज्यादा ऐसे नेताओं की फजीहत होती है... अकाली दल से भाजपा का गठबंधन, अब रवनीत सिंह बिट्टू क्या जवाब देंगे? - छह साल बाद दोनों दल फिर साथ आए, पुराने बयानों को लेकर बिट्टू पर उठने लगे सवाल चंडीगढ़। छह साल के राजनीतिक अलगाव के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर गठबंधन के रास्ते पर आ गए हैं। दोनों दलों के दोबारा साथ आने से पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है, वहीं भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के पुराने बयानों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि जब भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही थीं, उस समय रवनीत सिंह बिट्टू ने इस संभावित समझौते पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यदि आज अकाली दल के साथ गठबंधन कर लिया जाता है, तो जनता को क्या जवाब दिया जाएगा? उनके इस बयान को गठबंधन की राजनीति और पुराने राजनीतिक मतभेदों के संदर्भ में देखा गया था। अब जब भाजपा और अकाली दल फिर से एक-दूसरे के साथ राजनीतिक साझेदारी की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं, तो बिट्टू के उस बयान की चर्चा दोबारा होने लगी है। सवाल उठ रहा है कि जिस गठबंधन पर उन्होंने कभी जनता के बीच जवाब देने की बात कही थी, उसी गठबंधन के दोबारा अस्तित्व में आने पर अब उनका क्या रुख होगा? राजनीति में गठबंधन, समीकरण और परिस्थितियां बदलना नई बात नहीं है, लेकिन जब नेता अपने ही पुराने बयानों के विपरीत परिस्थितियों में खड़े दिखाई देते हैं, तो जनता जवाब जरूर मांगती है। ऐसे में रवनीत सिंह बिट्टू के पुराने बयान और भाजपा-अकाली दल के नए राजनीतिक समीकरण के बीच पैदा हुआ विरोधाभास चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है। वैसे, राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार पुराने बयानों और रुख से पीछे हटना भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की राजनीति में अक्सर देखने को मिलता रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रवनीत सिंह बिट्टू अपने पुराने बयान पर क्या सफाई देते हैं और बदले हुए राजनीतिक समीकरण को किस तरह सही ठहराते हैं।
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026
श्री ब्रहामण महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया पार्षद हेमकांत शर्मा का जन्मदिन - दिसंबर में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी - श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के तमाम सदस्यों ने जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, समाज को एकजुट व संगठित करने का लिया संकल्प सिरसा। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के संरक्षक एवं नगर परिषद सिरसा के वार्ड नंबर 15 के पार्षद हेमकांत शर्मा का जन्मदिन श्री अग्रवाल मिष्ठान भंडार, भगत सिंह चौक सिरसा में बड़ी प्रसन्नता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं उपस्थितजनों ने उम्मीद जाहिर की कि आगामी दिनों में हेमकांत शर्मा नगर परिषद सिरसा के वाइस चेयरमैन के पद पर सुशोभित हों। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के संस्थापक विजय शर्मा (लेमन वाले), प्रधान सुशील शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), महासचिव सुधीर सारस्वत, वरिष्ठ सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्रकार इंद्रमोहन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार महेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान संजय शर्मा नीटू, कोषाध्यक्ष राजकुमार चोटिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने हेमकांत शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान एवं सक्रियता की सराहना की। इस अवसर पर महासभा के प्रधान सुशील शर्मा ने समाज की भावी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि दिसंबर माह में किसी रविवार को ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट एवं संगठित करना, समाज के उत्थान के लिए सार्थक विचार-विमर्श करना तथा जरूरतमंद समाज के लोगों को हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए ठोस प्रयास करना रहेगा। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि समाज की मजबूती तभी संभव है, जब सभी सदस्य आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। सुख-दुख की प्रत्येक परिस्थिति में समाज के लोगों के साथ उनकी सहभागिता एवं सहयोग निरंतर बना रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दिसंबर में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर सहमति जताई तथा समाज को संगठित करने, आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने और सामाजिक हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोशनलाल वशिष्ठ, शामलाल शर्मा, अशोक उपाध्याय, सतीश शर्मा, पवन शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), रोहित शर्मा (पेट्रोल पंप वाले), रामकुमार पारीक, मोहित जोशी, संजय दाधीच, प्रवीण शर्मा (हुड्डा), दुष्यंत शर्मा, प्रवीण शर्मा, सुलतान शर्मा, सुरेश दड़बा, भावना शर्मा एडवोकेट, अश्विनी शर्मा, अश्विनी कौशिक, देवेंद्र शर्मा, विनय शर्मा सीए, बजरंग सारस्वत, राजेंद्र शर्मा (जीटीएम कॉलोनी), शीशपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, मोहन लाल शर्मा (हुड्डा कॉलोनी), मोहन कृष्ण शर्मा, रामकृष्ण वशिष्ठ, रमेश शर्मा, सरदूल शर्मा सहित अनेक विप्र बंधु उपस्थित रहे। जन्मदिन समारोह आत्मीयता, सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
Sirsa, Sirsa | Nov 25, 2026