मिहींपुरवा: मिहींपुरवा तहसील में लेखपाल के खिलाफ दर्ज केस के विरोध में थाने में धरने पर बैठे राजस्व कर्मी
मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में तैनात लेखपाल के विरुद्ध पुलिस ने वकील की तहरीर पर केस दर्ज किया है, लेखपाल पर केस दर्ज होने से नाराज अन्य लेखपाल मंगलवार को धरना परिसर में धरना देने लगे जिसको लेकर अफरा तफरी मच गई, दरअसल तहसील में अधिवक्ता व लेखपाल में आपसी विवाद का मामला तूल पकड़ने लगा है, वकील संघ और लेखपाल संघ के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर धरना दिया गया।