बाराहाट: नीलगढ़ी गांव: ज़मीन विवाद में मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Barahat, Banka | Mar 7, 2026 पंजवारा थाना क्षेत्र के नीलगढ़ी गांव निवासी अमरदीप कुमार ने अपनी खरीदगी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए विक्रमपुर गांव के तीन लोगों के खिलाफ शनिवार करीब 5 बजे पंजवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मारपीट में कैलाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।