गाज़ियाबाद: मां व भाई की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस लाइन में डीसीपी ग्रामीण ने की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में हुई 65 वर्षीय यशोदा और उसके 35 वर्षीय बेटे बिजेंद्र की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के पुत्र तथा मृतक के सगे भाई धर्मेंद्र को आलाकत्ल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।प्रेसवार्ता में डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि धर्मेंद्र पर डेढ़ लाख रुपए का कर्जा हो गया था, इसलिए उसने दोनों की हत्या कर दी।