गाज़ियाबाद: सैम पित्रोदा के बयान पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने विरासत टैक्स के बाद भारत की विविधता को लेकर बुधवार को बयान दिया। जिसके बाद गाजियाबाद में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सैम पित्रोदा का बयान उनका नहीं राहुल गांधी का बयान है। वे वही बोलते हैं जो राहुल गांधी चाहते हैं। सैम पित्रोदा के बयान से महात्मा गांधी की आत्मा दुखी हो रही होगी।