गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने मकनपुर गांव में महिला की हत्या करने वाले 1 अभियुक्त किया गिरफ्तार, कब्जे से चाकू बरामद
बुधवार को थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मकनपुर गांव में महिला की हत्या करने वाले 45 वर्षीय बॉबी नाम के शातिर अभियुक्त अभियुक्त खोड़ा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से रक्तरंजित आलाकत्ल चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।