रीगा: राजस्व सर्वे: टॉप 15 में पांच अंचल, रीगा तीसरे स्थान पर
Riga, Sitamarhi | Apr 12, 2026 सीतामढ़ी जिले में राजस्व विभाग के सर्वेक्षण में टॉप 15 अंचलों में पांच अंचलों ने जगह बनाई है। इनमें रीगा अंचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 134वें स्थान से छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं बोखड़ा और चोरौत अंचल में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। सर्वे में दाखिल-खारिज, राजस्व वसूली और अन्य प्रशासनिक कार्यों के आधार पर रैंकिंग तय की गई। अधिकारियो