माडा: लंधाढोल पुलिस ने ट्रैक्टर और बोलेरो की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
ट्रैक्टर एवं बोलेरो वाहन से बैटरी की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बैटरी बरामद की है वही एक फरार आरोपी की तलाश जारी है उक्त कार्रवाई सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में लंधाडोल पुलिस ने की है। पकड़ी गए आरोपियों के पास से दो नाग बैटरी कीमत 18 000 रुपए की बरामद कर जप्त किया गया है ।