माडा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
माडा थाना बाजार में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवारी की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई साथ में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे वंदना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना में मृतक राधेश्याम का जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को पीएम हुआ जिसके बाद शव परिजनों को सौपा गया।