Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छतरपुर में छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छतरपुर में छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। CJP समर्थकों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर सड़क पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। #Chhatarpur #DharmendraPradhan #StudentProtest #CJP #MadhyaPradesh #News

MORE NEWS

डंडों से भीड़ हटाई जा सकती है... लेकिन सवाल नहीं।
युवा जब सड़क पर उतरता है, तो वह सिर्फ़ विरोध नहीं करता, बल्कि अपने भविष्य, अपने अधिकार और अपनी उम्मीदों की आवाज़ उठाता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना ज़रूरी है, लेकिन लोकतंत्र की असली ताकत संवाद में होती है, बल प्रयोग में नहीं।
यह किसी दल या विचारधारा का पक्ष नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों पर एक सवाल है।
क्या हर विरोध का जवाब लाठी हो सकता है?

डंडों से भीड़ हटाई जा सकती है... लेकिन सवाल नहीं। युवा जब सड़क पर उतरता है, तो वह सिर्फ़ विरोध नहीं करता, बल्कि अपने भविष्य, अपने अधिकार और अपनी उम्मीदों की आवाज़ उठाता है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना ज़रूरी है, लेकिन लोकतंत्र की असली ताकत संवाद में होती है, बल प्रयोग में नहीं। यह किसी दल या विचारधारा का पक्ष नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों पर एक सवाल है। क्या हर विरोध का जवाब लाठी हो सकता है?

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 20, 2026

छतरपुर में कोचिंग या दुर्घटना केंद्र?

छतरपुर। शहर के सटई रोड पर संचालित कई कोचिंग संस्थान शिक्षा कम और सड़क दुर्घटनाओं को न्योता देने का काम ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि कोचिंगों के बाहर छात्रों के दोपहिया वाहन सड़क तक कतार में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पहले से संकरी सड़क और भी संकरी हो जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग संचालकों को कई बार समझाइश दी गई कि पार्किंग की व्यवस्था परिसर के अंदर या सड़क से दूर करें, लेकिन छात्रों की सुरक्षा से ज्यादा चिंता शायद फीस कलेक्शन की दिखाई देती है। नतीजा यह है कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना खतरे के बीच से गुजरना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क पर अवैध पार्किंग और बढ़ते यातायात दबाव के कारण यहां पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो कोचिंग संचालकों की नींद खुल रही है और न ही जिम्मेदार विभागों की।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला शिक्षा अधिकारी को इन कोचिंग संस्थानों की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रहीं, या फिर कार्रवाई की फाइल भी पार्किंग में खड़े वाहनों के बीच कहीं फंस गई है? यदि कोचिंग संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा?

शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों के बाहर जब सड़क सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए, तब यह पूछना लाजिमी है कि यहां छात्रों का भविष्य संवारा जा रहा है या उन्हें दुर्घटना के जोखिम के बीच पढ़ाया जा रहा है?

सवाल:
"कोचिंग में एडमिशन के साथ क्या अब 'दुर्घटना बीमा' भी मुफ्त दिया जा रहा है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं?"

छतरपुर में कोचिंग या दुर्घटना केंद्र? छतरपुर। शहर के सटई रोड पर संचालित कई कोचिंग संस्थान शिक्षा कम और सड़क दुर्घटनाओं को न्योता देने का काम ज्यादा करते नजर आ रहे हैं। हालात यह हैं कि कोचिंगों के बाहर छात्रों के दोपहिया वाहन सड़क तक कतार में खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे पहले से संकरी सड़क और भी संकरी हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोचिंग संचालकों को कई बार समझाइश दी गई कि पार्किंग की व्यवस्था परिसर के अंदर या सड़क से दूर करें, लेकिन छात्रों की सुरक्षा से ज्यादा चिंता शायद फीस कलेक्शन की दिखाई देती है। नतीजा यह है कि राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना खतरे के बीच से गुजरना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क पर अवैध पार्किंग और बढ़ते यातायात दबाव के कारण यहां पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद न तो कोचिंग संचालकों की नींद खुल रही है और न ही जिम्मेदार विभागों की। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला शिक्षा अधिकारी को इन कोचिंग संस्थानों की गतिविधियां दिखाई नहीं दे रहीं, या फिर कार्रवाई की फाइल भी पार्किंग में खड़े वाहनों के बीच कहीं फंस गई है? यदि कोचिंग संस्थान नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं तो उन पर कार्रवाई कौन करेगा? शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले संस्थानों के बाहर जब सड़क सुरक्षा ही खतरे में पड़ जाए, तब यह पूछना लाजिमी है कि यहां छात्रों का भविष्य संवारा जा रहा है या उन्हें दुर्घटना के जोखिम के बीच पढ़ाया जा रहा है? सवाल: "कोचिंग में एडमिशन के साथ क्या अब 'दुर्घटना बीमा' भी मुफ्त दिया जा रहा है, या फिर जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहे हैं?"

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 20, 2026

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छतरपुर में छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छतरपुर में छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। CJP समर्थकों ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर सड़क पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। #Chhatarpur #DharmendraPradhan #StudentProtest #CJP #MadhyaPradesh #News - Chhatarpur Nagar News