कोटा पुलिस का सख्त संदेश - बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों की खैर नहीं!
थाना बोरखेड़ा पुलिस ने नाबालिग बालिका का कार (क्रेटा RJ17 CB 4482 व थार RJ45 CY 1263) से पीछा कर छेड़छाड़ व अपहरण के प्रयास के आरोपी रामरूप मीणा को तकनीकी साक्ष्य व CCTV के आधार पर 24 घंटे में गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध BNS व POCSO एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज, दोनों वाहन जब्त।
पुलिस टीम - थानाधिकारी श्री अजीत बगडोलिया, सजनी श्री देवकरण चौधरी, कानि. श्री राधेश्याम व कानि. श्री महेश की सराहनीय भूमिका।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना 100 / 112 पर दें।
#KotaPolice #KotaCityPolice #SafeKota #OperationSafeGirl
Kota, Rajasthan | Sep 10, 2026