पाली: ग्राम डोंगरा कलां निवासी युवक खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला, डॉक्टर्स की टीम ने किया मृत घोषित
Pali, Lalitpur | May 9, 2026 ग्राम डोंगरा कलां निवासी रामकुमार कुर्मी पुत्र कड़ोरे शनिवार सुबह के समय संदिग्ध परिस्थितियों में खेत पर बेहोशी की हालत में मिला।सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों की टीम ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।