महोबा: महोबा जिलाधिकारी ने पलका गांव में बारिश से प्रभावित फसलों का लिया जायजा, किसानों से किया संवाद
Mahoba, Mahoba | Sep 28, 2026 महोबा में लगातार बारिश से फसलों को हुए नुकसान का DM प्रभास कुमार ने ग्राम पलका में मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। खेतों में जाकर फसल क्षति देखी और किसानों से संवाद किया। डीएम ने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम को सर्वे कर पारदर्शी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि वास्तविक क्षति ही दर्ज की जाए, सर्वे में लापरवाही न हो।