राजनांदगांव: बसंतपुर थाना पुलिस ने कार चोरी करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार बरामद
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना पुलिस ने टीवीएस शोरूम के पार्किंग के पास से फॉर्च्यूनर कार चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों द्वारा 20 जुलाई को पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था,पुलिस द्वारा पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से चोरी की गई फॉर्च्यूनर कार बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।