राजनांदगांव: बेलगांव में युवक की मौत मामले में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के द्वारा जिले के ग्राम बेलगांव में बीते दिनों कथित फेक न्यूज़ के चलते युवक की मौत मामले में मौत की जांच के लिए एसआईटी गठित कर आरोपियों को सजा एवं परिवार को मुआवजा राशि के साथ ही परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने के मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर आज ज्ञापन सौंपा गया और पूरे मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई।