राजनांदगांव: शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का छोटा पुल डूबा, जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे लोग
राजनांदगांव शहर से लगे मोहारा स्थित शिवनाथ नदी अपने उफान पर है जिले में बीते दो दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है।मोहारा स्थित शिवनाथ नदी का छोटा पुल डूब गया है,बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पैदल और मोटरसाइकिल से पुल पार कर रहे हैं,जिला प्रशासन द्वारा लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने अपील की गई है।