राजनांदगांव: शहर के इंदिरा नगर से होते हुए विभिन्न मार्गों से निकाली गई बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर की भव्य पालकी यात्रा
राजनांदगांव शहर के इंदिरा नगर से होते हुए विभिन्न मार्गो से सावन सोमवार के प्रथम सोमवार के अवसर पर आज बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई।यह पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली जहां गाजे बाजे के साथ भक्ति गीतों पर लोग झूमते हुए नजर आए,वहीं भव्य पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और महाकाल भक्त मौजूद रहे।