प्रयागराज: सदन में महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय महासभा ने धरना स्थल पर किया प्रदर्शन
सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर आज बृहस्पतिवार को करीब 5:00 बजे के आसपास क्षत्रिय महासभा वंशज द्वारा जाम का विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका गया है। सदन में महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय महासभा वंशज के लोगों द्वारा जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका गया है। इस दौरान क्षत्रिय महासभा वंशज के बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।