प्रयागराज: प्रयागराज सहित कई शहरों में सीजन का पहला हीटवेव का अलर्ट, प्रयागराज में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया
प्रयागराज सहित आसपास के कुल 14 जनपदों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है,तो वही प्रयागराज में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है,हालांकि इस सीजन का यह पहले हीट वेव अलर्ट है,और ऐसे में लोगों को बिना काम के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है,आज बृहस्पतिवार को प्रयागराज में अधिकतम पर 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।