प्रयागराज: HOD के पीटने के मामले में छात्र संगठन ने आरोपी प्रोफेसर के निलंबन की मांग को लेकर चीफ प्रॉक्टर को सौंपा ज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर को पीटने के मामले में ABVP के द्वारा आरोपी प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग को लेकर चीफ प्रॉक्टर को ज्ञापन सौंपा है,दरअसल बीते दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर प्रोफेसर द्वारा HOD को पीट दिया गया,जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है,विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को लेकर कमेटी का गठन किया है।