जमुई: प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग जोड़े को चाइल्ड लाइन की टीम ने पुलिस के सहयोग से शास्त्री कॉलोनी से किया बरामद
Jamui, Jamui | Dec 8, 2024 एक माह पूर्व प्रेम प्रसंग में फरार नाबालिग जोड़े को चाइल्ड लाइन की टीम ने रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे शास्त्री कॉलोनी से बरामद कर लिया है। दोनों प्रेमी जोड़े का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। उंसके बाद कोर्ट में पेशी कर नाबालिग प्रेमी को पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग प्रेमिका को बेगूसराय बालिका गृह भेज दिया गया है।