जमुई: टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी मोहल्ले के कबीर आश्रम के समीप एक छह वर्षीय बालक लापता, अपहरण की आशंका
Jamui, Jamui | Dec 8, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी मोहल्ले के कबीर आश्रम के समीप रहने वाले एक छह वर्षीय बालक शनिवार कि शाम 4:30 बजे लापता हो गया। वहीं पीड़ित परिजनों ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए रविवार कि दोपहर टाउन थाने में आवेदन दिया है। जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।