कुआकोण्डा: कुआकोंडा के 84 गांवों में बारिश के लिए गणेश प्रतिमा को खेत के पानी से नहलाया गया
दंतेवाड़ा के कुआकोंडा परगना के ग्रामीणों ने बारिश की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए गढ़पदर गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा को खेत के पानी से स्नान कराया। अगर बारिश नहीं हुई तो वे राशन-पानी लेकर पहाड़ चढ़कर भगवान भीमसेन की पूजा करेंगे।