जगदलपुर: महिला कांग्रेस ने गोल बाजार चौक में किया मौन प्रदर्शन, विष्णुदेव सरकार के एक वर्ष में कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
शनिवार को शाम 5 बजे शहर जिला कांग्रेस कमेटी महिला अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में भाजपा की सरकार की एक साल की विफलता व सांय सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा गोलबाजार चौंक पर हाथों पर तख्ती लिए एकदिवसीय मौन विरोध प्रदर्शन किया।महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला।