जगदलपुर: जिला कार्यालय में 17 एवं 19 दिसम्बर को त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन हेतु पदों के आरक्षण की कार्रवाई होगी
त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के आम निर्वाचन 2024-25 हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्य की आरक्षण एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन-आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभा कक्ष में समय प्रातः 11 बजे से होगी। इस संदर्भ में कलेक्टर ने संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।