जगदलपुर: बकावंड बालक छात्रावास में छात्र की मौत के मामले में NSUI ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग की
शुक्रवार शाम 5 बजे NSUI ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम भद्रे के नेतृत्व में बकावंड ब्लॉक स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास में त्रिनाथ कश्यप नामक छात्र की मृत्यु पर जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। , ग्राम कोसमी, एकटागुड़ा निवासी छात्र त्रिनाथ छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था, जहां उसकी संदेहास्पद मृत्यु हो गई थी ।