जगदलपुर: नगरनार में स्टील प्लांट में नौकरी की मांग को लेकर आंदोलनरत महिलाओं की तबियत बिगड़ी
गुरुवार से नगरनार स्टील प्लांट के सामने नौकरी की मांग को लेकर भू प्रभावित 4 महिलाओं की शुक्रवार शाम 5 बजे तबियत बिगड़ गई है।महिलाओं की बिगड़ी तबीयत की जानकारी मिलते ही नगरनार सरपंच और जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष लैखन बघेल धरना स्थल पहुंचे । उन्होंने इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और नगरनार NMDC प्रबंधन से समस्या का हल निकालने की गुजारिश की है।